HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को कोहरे और सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई और यह 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हालांकि दिन में चल रही तेज हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए दिक्कतें बढ़ा दीं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पिछले कई दिनों तक बारिश, कोहरा और ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हल्की धूप ने दिनभर ठंड को कम किया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, अगले सप्ताह सोमवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम का मौसम ठंडा महसूस हो सकता है।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय तेज हवाओं से ठंड का असर बढ़ गया।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin