Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ रोडवेज डिपो में संविदा चालकों के लिए ड्राइविंग टेस्ट आज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बसों के संचालन में चालक कमी को पूरा करने के लिए हापुड़ रोडवेज डिपो में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, किठौर और मोदीनगर जैसे मार्गों पर कुल 131 बसें चलती हैं। लेकिन चालक की कमी के कारण रोजाना लगभग 20-25 बसें डिपो में खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है और डिपो की आय भी प्रभावित होती है।

वर्तमान में डिपो में 30 संविदा चालकों की जरूरत है। पिछले महीने हुए पहले ड्राइविंग टेस्ट में आठ उम्मीदवार सफल हुए थे। अब चयनित आवेदकों को दूसरी टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।

डिपो में आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं। चालकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास, आयु 23.5 वर्ष या उससे अधिक, लंबाई कम से कम 5 फीट 3 इंच और भारी वाहन का दो साल से अधिक का अनुभव व वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को प्रथम ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होगा और सफल उम्मीदवारों को इसके बाद दूसरी टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।