HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 2 फरवरी को हुई रीता शर्मा की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतका के पति ने ही रची थी। प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने अपने ही कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रच डाली।
जानकारी के अनुसार रीता शर्मा के पति राहुल शर्मा का गांव की ही एक महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब रीता शर्मा को हुई तो घर में आए दिन विवाद और कलह होने लगी। रीता लगातार पति से अवैध संबंध खत्म कर परिवार की जिम्मेदारी निभाने की फरियाद करती रही, लेकिन यही बात उसकी मौत का कारण बन गई।
पुलिस के अनुसार राहुल शर्मा ने अपनी दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों शेर अली और फिरोज के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। दोनों कर्मचारियों को पांच लाख रुपये का लालच दिया गया, साथ ही राहुल शर्मा द्वारा पहले से ली गई करीब एक लाख रुपये की उधारी माफ करने का भी वादा किया गया। लालच में आकर दोनों आरोपी इस जघन्य अपराध के लिए तैयार हो गए।
2 फरवरी की रात राहुल शर्मा पहले से घर में मौजूद था और घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया। इसी दौरान शेर अली और फिरोज धारदार हथियार लेकर घर में दाखिल हुए। तीनों ने मिलकर रीता शर्मा पर हमला किया। बेड पर गिरते ही शेर अली और फिरोज ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।
हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने के लिए फिल्मी अंदाज में अलिबाई गढ़ी। वह एक शादी समारोह में पहुंचा, वहां फोटो खिंचवाए और कुछ देर मौजूद रहने के बाद घर लौटा। घर पहुंचकर पत्नी को लहूलुहान हालत में देखकर उसने शोर मचाया और हत्या की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने राहुल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए और उसके अवैध संबंधों की जानकारी पुलिस को दी। शक के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।
लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस ने महज 72 घंटे में रीता शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति राहुल शर्मा सहित शेर अली और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि
“बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला रीता शर्मा की हत्या की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का प्रतीत कराया गया था, लेकिन पुलिस टीम ने हर एंगल से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर सच्चाई सामने लाई। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि पति ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या की साजिश रची और दो साथियों को के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin