Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ जोनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बछलौता नहर पुल के पास से दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित कुमार उर्फ जोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम लुखराडा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। 


पुलिस का कहना है कि आरोपी पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप है, जिसे लेकर मृतका के परिजनों द्वारा थाना बाबूगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, हत्या की पूरी घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।