HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना पिलखुवा पुलिस ने हाइवे पर कलेक्शन एजेंट के साथ हुई 85 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट से संबंधित 35 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त को शिवा ढाबे के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रिहान पुत्र समद निवासी ग्राम खगोई, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
बताया गया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से लूट की रकम में से 35 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों और शेष लूटी गई रकम के संबंध में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin