Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जिले में सड़क विकास को मिलेगी रफ्तार, 92 करोड़ की योजनाएं होंगी शुरू

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। लगभग 92 करोड़ रुपये की लागत से कई प्रमुख मार्गों का विकास किया जाएगा, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।



इन योजनाओं में सबसे अहम परियोजना भोजपुर, पिलखुवा और धौलाना को जोड़ने वाले करीब 11 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार है। इस सड़क की चौड़ाई फिलहाल सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 39.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके पूरा होने पर मोदीनगर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जिलेभर की सड़कों के नवीनीकरण और नए निर्माण के प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजे जा चुके थे, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसी सप्ताह भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा जिले के पांच अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अगले सप्ताह से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह के अनुसार सड़क चौड़ीकरण और निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। खराब मौसम के कारण पहले कार्य शुरू नहीं हो पाए थे, लेकिन अब सभी परियोजनाओं पर एक साथ काम शुरू किया जाएगा।