HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
महाशिवरात्रि के मद्देनज़र परिवहन विभाग ने हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण इस रूट पर नियमित बसों के साथ-साथ अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।
वर्तमान में हापुड़ रोडवेज डिपो से हर सुबह केवल एक बस हरिद्वार के लिए जाती है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है, जिस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए डिपो प्रशासन ने पहले से ही योजना बनाना शुरू कर दिया है।
डिपो अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी अनुसार बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की ड्यूटी भी पहले ही निर्धारित की जा चुकी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के समय यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए हरिद्वार मार्ग पर बसों का संचालन पूरी तैयारी के साथ किया जाएगा।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin