Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खराब मौसम के चलते ट्रेनों की रफ्तार थमी

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

रविवार सुबह मौसम बिगड़ने का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। कोहरे और खराब मौसम की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस करीब छह घंटे से अधिक देरी से पहुंची। प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे लेट रही। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे से ज्यादा विलंबित रही, जबकि बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

इसके अलावा लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से आई। बरेली जंक्शन से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट रही। नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट विलंबित रही। अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन से छपरा जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस और लखनऊ जंक्शन से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस करीब आधा-आधा घंटे की देरी से पहुंचीं।

ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मौसम सामान्य होने पर परिचालन में सुधार होने की उम्मीद है।