Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बारिश के बाद मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में रविवार सुबह हुई बारिश से कुछ समय के लिए ठंडक महसूस की गई, लेकिन बाद में धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ गया। मौसम के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

बारिश के चलते गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग सहित कई इलाकों में सड़क किनारे पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। किसानों के लिए यह बारिश गेहूं की फसल के लिहाज से फायदेमंद बताई जा रही है, जबकि आलू और सरसों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

बारिश रुकने के बाद दोपहर में मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 83 प्रतिशत रहा, जबकि हवा की गति लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ में हो रहे बदलाव के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। अनुमान है कि मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी संभव है।