HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई। सीओ कार्यालय के ठीक सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस समय यह हंगामा सड़क पर चल रहा था, उसी दौरान सीओ कार्यालय के भीतर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें बाहर घट रही घटना की भनक तक नहीं लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के पास दो लोगों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तीखी बहस हुई। कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीर तमाशबीन बने रहे।
स्थिति बिगड़ती देख तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। वकीलों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मारपीट पर काबू पाया जा सका। इस दौरान यह भी सामने आया कि सीओ कार्यालय के भीतर मौजूद पुलिसकर्मी बाहर हो रहे शोर-शराबे से अनजान रहे और जब तक उन्हें सूचना मिली, तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin