HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा में करीब आठ माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और झगड़े की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश पुलिस को थी, जिसे अभियान के तहत दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार बीएनएस और 7 सीएल एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी मोनू पुत्र नरेंद्र, निवासी मोहल्ला रमपुरा थाना पिलखुवा, को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और लगातार पुलिस की पकड़ से बच रहा था। स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन और निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि कर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin