Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शासन के निर्देशों के बाद जिले में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।

शुक्रवार को हापुड़ क्षेत्र में सीओ वरुण मिश्रा और पिलखुवा क्षेत्र में सीओ अनीता चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल ने अलग-अलग बाजारों में दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चाइनीज मांझा मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है, इसी कारण इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को सतर्कता बरतने और नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन न हो सके।