HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ फरवरी के शुरुआती दिनों में पड़ रही तेज सर्दी और सुबह का कोहरा गेहूं की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का मौसम गेहूं की बढ़वार के लिए लाभकारी होता है और इससे उत्पादन बेहतर रहने की संभावना रहती है।
कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा के अनुसार ठंडा वातावरण गेहूं की फसल के लिए आवश्यक होता है। सर्दी के कारण वातावरण में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और फसल जल्दी पकने से बच जाती है।
उन्होंने बताया कि ठंड के प्रभाव से गेहूं के पौधों में नई टिलर (शाखाएं) निकलती हैं, जिससे बालियों की संख्या में वृद्धि होती है। वहीं कोहरा मिट्टी और फसल को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, जिससे वाष्पीकरण कम होता है और खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहती है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार अनुकूल बना रहा तो इस बार गेहूं की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर रहने की उम्मीद है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin