Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कोहरे की वजह से रेल सेवाएं प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनें तय समय से देर से पहुंचीं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मौसम में छाए घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

सूबेदारगंज से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस लगभग दो घंटे से अधिक विलंब से स्टेशन पहुंची। प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी तय समय से करीब ढाई घंटे देर रही। इसी तरह मुंबई बांद्रा टर्मिनस से लालकुआं जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची।

बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से आई। अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।

इसके अलावा डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे विलंब से हापुड़ पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे के चलते ट्रेनों की गति सीमित रखनी पड़ रही है, इसी कारण संचालन प्रभावित हो रहा है।