HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को रेलवे विभाग, तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नापजोख का कार्य किया।
टीम ने प्रस्तावित ओवरब्रिज क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई, आसपास मौजूद भूमि, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही यह भी परखा गया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात संचालन और स्थानीय लोगों की दिनचर्या पर किस तरह का असर पड़ सकता है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने पर रेलवे रोड पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूली छात्रों, दुकानदारों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी असुविधा होती है। कई बार आपात स्थितियों में भी लोगों को लंबे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहर के दोनों हिस्सों के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी और जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। नापजोख पूरी होने के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin