Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर, रोड रोलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है।  नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज गति से जा रही बाइक सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान संभल निवासी सलमान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। 


अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे रोड रोलर में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।