Uttar Pradesh Power Corporation Limited के दिल्ली रोड बिजलीघर में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की बुशिंग फुंकने से फीडर नंबर छह से जुड़े हजारों घरों की बिजली रातभर ठप रही। भीषण गर्मी के बीच घंटों आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने देर रात बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख बिजली कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
फीडर नंबर छह से मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताबगढ़ी, फूलगढ़ी और तगासराय समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात करीब 11 बजे बिजलीघर में लगे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से इन क्षेत्रों की सप्लाई अचानक बंद हो गई।
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जब लगातार फोन किए और फॉल्ट की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग देर रात बिजलीघर पहुंच गए। इस दौरान लोगों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने स्थिति बिगड़ती देख खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

शहर के अन्य इलाकों में भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। वहीं अर्जुननगर क्षेत्र में बिजली संकट लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 12 बजे वहां लगाए गए 250 केवी ट्रांसफार्मर से आने वाली सप्लाई भी बंद कर दी गई, जिसके बाद फिर कटौती और ट्रिपिंग शुरू हो गई।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से फीडर छह की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। पूरी रात टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी रही और तड़के करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
.jpg)
.jpeg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin