गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-09 पर बैठ मोड़ के पास एक निजी बस को रोककर रंगदारी मांगने और कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बस संचालक ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिजनौर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के मोहल्ला शाहचंदन निवासी मोहम्मद खालिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई की शाम उनकी बस गढ़ के नए पुल से बैठ मोड़ की ओर जा रही थी।
आरोप है कि तभी सामने से आई कार में सवार गांव रौटी थाना बहादुरगढ़ निवासी इरफान और उसके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों ने बस को जबरन रुकवा लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बस चालक शकील, परिचालक सुहेल और यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया और कहा कि बस मालिक से हर माह 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। रकम न देने पर यह कार्रवाई की गई।
आरोप है कि आरोपियों ने भविष्य में रंगदारी नहीं देने पर बस में आग लगाने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उनके खिलाफ मसूरी, मवाना और सिंभावली थानों में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin