Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जनगणना ड्यूटी पर गई शिक्षिका से अभद्रता, दस्तावेज फाड़ने का आरोप


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक महिला शिक्षिका से अभद्रता और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भदस्याना स्थित सर्व हितैषी इंटर कॉलेज की शिक्षिका मनीषा ने बताया कि उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बहादुरगढ़ में जगदीश और राजीव के घर जनगणना के लिए पहुंचीं। इसी दौरान उनके बेटों दीपक और सोनू ने उन्हें फर्जी बताते हुए अभद्र व्यवहार किया और जनगणना से जुड़े दस्तावेज फाड़ दिए।

घटना के बाद शिक्षिका ने अपने साथी शिक्षकों को मौके पर बुलाया और एसडीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।