HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड एवं स्पेशल बीएड (एमआर) प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलेंगी। वहीं बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 18 जून से 27 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षा पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगे।
विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा और आंतरिक उड़न दस्ते भी सक्रिय रहेंगे।
एसएसवी पीजी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा और व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
.jpg)









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin