हापुड़।
रेल संचालन की व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। रविवार को भी कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से चली।
इसके अलावा मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा 20 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
अन्य ट्रेनों में आला हजरत एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस और लोकनायक एक्सप्रेस भी एक से ढाई घंटे तक विलंबित रहीं। लगातार देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई ट्रेनों का संचालन पहले से प्रभावित हुआ है। इसी वजह से ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशनों पर भी निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin