Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित, कैंसर जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। जीएस हॉस्पिटल, मेडिकल साइंस एंड आयुर्वेदिक सेंटर से संबद्ध जीएस कैंसर इंस्टीट्यूट ने अपने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के साथ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

                             

कार्यक्रम के दौरान संस्थान प्रबंधन ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की जानकारी साझा की। बताया गया कि बीते दो वर्षों में सैकड़ों कैंसर मरीजों को यहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वर्तमान समय में भी प्रतिदिन कई नए मरीज परामर्श और उपचार के लिए संस्थान पहुंच रहे हैं, जबकि ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और सफल उपचार के लिए शुरुआती जांच तथा समय पर पहचान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मौजूद धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि संस्थान ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कविता चौधरी ने संस्थान की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है।

समारोह में जीएस यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन अंकित शर्मा, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह तोमर, समाजसेवी नरेंद्र सिसोदिया, युवा कवि मोहित शौर्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और मीडिया प्रतिनिधि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और संस्थान के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की यह यात्रा भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के लिए लाभकारी साबित होगी।