हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित एलएलबी परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र पर गठित आंतरिक निरीक्षण टीम की जांच के दौरान दोनों छात्रों के पास से लिखित सामग्री बरामद हुई।
कॉलेज में आयोजित एलएलबी परीक्षा में कुल 573 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 561 ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान निरीक्षण टीम ने विभिन्न कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी दौरान दो छात्रों के पास से नकल संबंधी सामग्री मिलने पर उनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई।
कॉलेज प्रशासन ने संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को भेज दी है। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुईं। नॉन-एनईपी पीजी पाठ्यक्रमों में सभी पंजीकृत छात्र उपस्थित रहे, जबकि यूजी एनईपी और बीएड परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है और किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin