गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप स्थित एक कोल्हू परिसर में बुधवार सुबह गन्ने की खोई (बगास) के ढेर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे।
जानकारी के अनुसार, गांव अल्लाबख्शपुर निवासी युसूफ अली का कोल्हू रेलवे फाटक के पास स्थित है, जो इस समय बंद है। परिसर में बड़ी मात्रा में गन्ने की खोई जमा थी। सुबह करीब नौ बजे इसी खोई में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
तेज गर्मी और हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग आसपास के क्षेत्रों तक नहीं फैल सकी और संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
फायर स्टेशन प्रभारी रोहदाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी और गन्ने की खोई में लगी आग को बुझा दिया गया। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin