HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवाओं के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल और हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, जहां करीब 1965 प्रकार की दवाएं और 293 श्रेणियों के सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध होंगे।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने हापुड़ सीएचसी में स्थापित जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले की अन्य छह सीएचसी में भी ऐसे केंद्र स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही उन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों में पहले से मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला अस्पताल में 300 से अधिक और सीएचसी स्तर पर लगभग 260 प्रकार की दवाएं वितरित की जाती हैं। हालांकि कई जरूरी दवाएं सरकारी आपूर्ति सूची में शामिल नहीं होने के कारण मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ती थीं।
इसी समस्या के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर दवाएं बाजार कीमतों की तुलना में 10 से 80 प्रतिशत तक कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी।
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के संचालन से मरीजों को अस्पताल परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं मिल सकेंगी। इससे इलाज पर होने वाला खर्च भी कम होगा और लोगों को निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम, डीपीएम सतीश कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट अनुज त्यागी, एआरओ मोहित त्यागी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpg)








.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin