Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पत्नी और ससुराल पक्ष पर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर घर से नकदी व आभूषण ले जाने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

                                   

पीड़ित शिवम जिंदल के अनुसार उनका विवाह दिसंबर 2021 में उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक युवती से हुआ था। उनका आरोप है कि मार्च 2025 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके घर आई थी।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपित पक्ष घर में रखी लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण अपने साथ ले गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मामले को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश मिले। इसके बाद पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।