Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मेरठ रेंज में विशेष अभियान: 9066 लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजे गए, हापुड़ के 36 रद्द


HALCHAL INDIA NEWS

मेरठ। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 23 से 30 नवंबर तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ा रुख अपनाया गया। अभियान के अंत में चारों जनपदों से कुल 9066 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु आरटीओ को भेजे गए। इनमें से हापुड़ के 36 चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

डीआईजी ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा बढ़ाने और हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया था। मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में बड़े पैमाने पर चेकिंग, जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

                                   

अभियान के प्रमुख आंकड़े

  • अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कुल 167 वाहनों पर कार्रवाई

    • मेरठ: 42

    • बुलंदशहर: 42

    • बागपत: 47

    • हापुड़: 36

  • फर्जी नंबर प्लेट या बिना रजिस्ट्रेशन वाले 570 वाहन पकड़े गए

    • मेरठ: 38

    • बुलंदशहर: 316

    • बागपत: 114

    • हापुड़: 102

  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाते पाए जाने पर 959 चालान

    • मेरठ: 480

    • बुलंदशहर: 94

    • बागपत: 229

    • हापुड़: 156

  • मोबाइल का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार पर 325 चालान

    • मेरठ: 92

    • बुलंदशहर: 72

    • बागपत: 19

    • हापुड़: 142

  • सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से खड़े 2909 वाहनों का चालान

    • मेरठ: 1392

    • बुलंदशहर: 907

    • बागपत: 362

    • हापुड़: 248

  • 346 वाहन क्रेन से हटवाए गए

  • यातायात नियमों की गंभीर उल्लंघन पर 195 वाहन सीज

    • मेरठ: 18

    • बुलंदशहर: 97

    • बागपत: 28

    • हापुड़: 52