Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

वीसीबी बदलने में लगी देर, पाँच हजार घरों में दिनभर बिजली गायब


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

उपखंड द्वितीय क्षेत्र के प्रीत विहार विद्युत केंद्र पर रविवार को वीसीबी बदलने के काम के चलते लगभग पाँच हजार घरों में करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर के कटौती से लोगों को कई जरूरी काम रोकने पड़े।

सुबह 10 बजे उपकेंद्र की पुरानी व खराब वीसीबी को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके साथ ही प्रीत विहार, दिल्ली रोड, अच्छेजा, चमरी और लक्ष्मणगढ़ी की बिजली रोक दी गई।
काम शाम 4 बजे तक पूरा होना था, लेकिन तकनीकी वजहों से सप्लाई शाम 7 बजे ही बहाल हो सकी।

लंबे समय तक सप्लाई बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
उपखंड अधिकारी (द्वितीय) हिमांशु सचान ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य जरूरी था।