HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर के पास मंगलवार सुबह एक ट्रेन रुकने से यात्रियों में बेचैनी फैल गई। बरेली से भुज की ओर जा रही आलाहजरत एक्सप्रेस अल्लाबख्शपुर रेलवे फाटक के नजदीक अचानक थम गई, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन ब्रजघाट के गंगा पुल को पार करने के बाद सामान्य रफ्तार में थी, तभी किसी यात्री ने इमरजेंसी चेन खींच दी। अचानक ब्रेक लगने से कोच में बैठे यात्रियों को झटका लगा और लोग कारण जानने के लिए बाहर देखने लगे। कुछ यात्रियों को अनहोनी की आशंका भी हुई, जबकि कई ने तुरंत फोन कर अपनों को सूचना दी।
करीब दो मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। इस दौरान रेलवे स्टाफ ने हालात पर नजर बनाए रखी और किसी तरह की समस्या न होने की पुष्टि की। इसके बाद ट्रेन को फिर से अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चेन पुलिंग की वजह से ही ट्रेन को रोकना पड़ा था। स्थिति सामान्य होते ही संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin