HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
रेल पटरियों पर बढ़ते हादसों को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने नई योजना तैयार की है। मुरादाबाद मंडल के तहत गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए रोजा तक ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। लगभग 500 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट से अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगेगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
हापुड़ स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से करीब 100 जोड़ी सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें से लगभग 60 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव भी यहीं होता है।
रेलवे ट्रैक को सुरक्षित और तेज गति के अनुकूल बनाने के लिए मरम्मत कार्य जारी हैं। साथ ही कई स्थानों पर रेलवे फाटकों को हटाकर उनकी जगह अंडरपास बनाए जा रहे हैं, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।
ट्रैक पर लोगों की लापरवाही और पशुओं के आने से अक्सर ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में सुरक्षा दीवार बनने से इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक के दोनों ओर करीब पांच फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की रफ्तार दोनों में सुधार होगा।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin