Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पीएनजी कनेक्शन के बावजूद जारी एलपीजी का उपयोग, आदेशों का पालन नहीं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) की सुविधा मिलने के बाद भी कई उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद अब तक किसी ने अपना एलपीजी कनेक्शन वापस नहीं किया है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर के कई मोहल्लों और पिलखुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में घरों तक पीएनजी की सप्लाई पहुंच चुकी है। इसके बावजूद हजारों उपभोक्ता दोनों तरह की गैस सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं।

कुछ समय पहले शासन ने निर्देश जारी किए थे कि जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा और उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति बंद की जाएगी। हालांकि, इन आदेशों का जमीनी स्तर पर असर अभी तक नजर नहीं आ रहा है।

गैस एजेंसियों को भी हिदायत दी गई है कि वे पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी देने से पहले जांच करें। नियमों का उल्लंघन करने पर एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में निगरानी बढ़ाई जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी, ताकि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।