Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हाईटेंशन लाइन में गड़बड़ी पर कार्यवाही, एसडीओ व जेई का तबादला


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में बिजली विभाग की एक परियोजना में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। बुलंदशहर रोड स्थित गोल चक्कर पर आरडीएसएस योजना के तहत बनाई गई हाईटेंशन लाइन में खामियां मिलने पर विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।

मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि लाइन निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के तहत एसडीओ द्वितीय हिमांशु सचान और आनंद विहार बिजलीघर के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह को हापुड़ डिवीजन से हटाकर गढ़ डिवीजन स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके साथ ही जिस कंपनी ने यह कार्य किया था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिले में करोड़ों रुपये की लागत से चल रही इस योजना में अब गुणवत्ता और मानकों पर विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है।