HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में भ्रूण के लिंग की अवैध जांच कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई, लेकिन कार्रवाई से पहले ही संदिग्ध लोग मौके से बच निकलने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर की एक गर्भवती महिला को हापुड़ के ततारपुर बाईपास पर बुलाया गया था। यहां से कुछ लोग उसे अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गए। विभागीय टीम ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों को भनक लग गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को लेकर गढ़ क्षेत्र से होते हुए गंगा पार कर अमरोहा जिले की सीमा में पहुंच गए। क्षेत्र बदल जाने के कारण स्थानीय टीम को वहीं रुकना पड़ा। इसके बाद संबंधित जिले के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के गिरोह आसपास के कई जिलों में सक्रिय हैं, जो गर्भवती महिलाओं को बहला-फुसलाकर लिंग जांच के लिए तैयार करते हैं और लगातार स्थान बदलते रहते हैं।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम बनाई गई थी। फिलहाल मामले को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin