HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर नगर के कोतवाली मार्ग स्थित जैन गली के बाहर रविवार रात बिजली के तारों में आग लगने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में बिजली उपकरण फुंकने का डर बना रहा।
स्थानीय निवासी सचिन कुमार के अनुसार रात करीब सवा दस बजे बिजली के खंभे पर लगे तारों और घरों से जुड़े केबिलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने के बाद भी काफी देर तक तारों से चिंगारियां निकलती रहीं। इससे घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर और अन्य उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी रही। सूचना के बावजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।
कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तार बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा और लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। फिलहाल तारों को बदलकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin