सिंभावली। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक सैनिटरी दुकान से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने ग्राहक बनकर आए युवक पर गल्ले से करीब 28 हजार 500 रुपये निकालकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुदीश कुमार ने बताया कि सैफी कॉलोनी के पास उनकी शिवम सैनिटरी के नाम से दुकान है। आरोप है कि मंगलवार को एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और अलग-अलग सामान दिखाने के लिए कहा।
दुकानदार के अनुसार, वह युवक को सामान दिखाने के लिए दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर गल्ले में रखी करीब 28 हजार 500 रुपये की नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गल्ला देखा तो उसमें रखी रकम गायब मिली। शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। दुकानदार का दावा है कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin