हापुड़ में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर चली तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर दिखाई देने लगा। नौ बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी और दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अवकाश का दिन होने के बावजूद लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही कैद रहे।
दोपहर में करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने परेशानी और बढ़ा दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म हवाओं और तपती धूप से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जिसे साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में लू, डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
नौतपा में क्यों बढ़ती है गर्मी
ज्योतिषाचार्य प्रीति पांडेय के अनुसार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। मान्यता है कि इन दिनों सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर अधिक पड़ती हैं, जिससे तापमान काफी बढ़ जाता है। इसी कारण नौतपा के नौ दिन सबसे अधिक गर्म माने जाते हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin