Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

माध्यमिक स्कूलों में हर महीने होगी परीक्षा, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए अब हर महीने टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत छात्रों का मूल्यांकन नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी पर लगातार नजर रखी जा सके।

जानकारी के अनुसार परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ वर्णनात्मक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। यह प्रणाली जुलाई से सभी स्कूलों में लागू करने की तैयारी की जा रही है।

डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि मासिक मूल्यांकन से छात्रों पर वार्षिक परीक्षा का दबाव कम होगा। पूरे वर्ष चरणबद्ध तरीके से परीक्षा होने से विद्यार्थी अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार सकेंगे और अंतिम परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को नए परीक्षा पैटर्न के अनुरूप विद्यार्थियों को अभ्यास कराने और तैयारी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।