Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पालिका ने चौराहों पर रखवाए पानी के जग, राहगीरों को मिली राहत


HALCHAL INDIA NEWS

Hapur Nagar Palika ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के जग रखवाने शुरू कर दिए हैं। नगर में 10 से अधिक स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है, जहां सुबह और शाम दो बार छह-छह ठंडे पानी के जग रखे जा रहे हैं।

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। शहर में कई जगहों पर वाटर कूलर की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर लगे पालिका के वाटर कूलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं।

नगर पालिका ने जिन प्रमुख स्थानों पर पानी के जग रखवाए हैं, उनमें मेरठ रोड बस अड्डा, आंबेडकर तिराहा, पक्का बाग चौराहा, दिल्ली रोड बस अड्डा और एकेपी स्कूल के बाहर समेत कई अन्य इलाके शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से शहर में करीब 80 नए वाटर कूलर लगाने की मांग भी की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पहली बार नगर पालिका द्वारा इस तरह पानी के जग रखवाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पालिका के वाटर कूलर भी संचालित हैं और राहगीरों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।