Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चारे के बोंगे में आग लगने से किसान का नुकसान, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में पशुओं के चारे से भरे बोंगे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा बोंगा धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखा चारा होने के कारण आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों और मकानों तक फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात कारणों से चारे में आग लगी। 


घटना के बाद किसान परिवार सदमे में है। आग में पशुओं के लिए रखा गया चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।