हापुड़ के गांव बनखंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी क्रीम बनाने के शक में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति घी से तैयार की जा रही करीब 135 किलोग्राम क्रीम को नष्ट कराया गया। साथ ही घी और तेल के 37 टिन सीज किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने डीएम कविता मीना से शिकायत की थी कि गांव में दूध की जगह रिफाइंड तेल, वनस्पति घी और अन्य सामग्री मिलाकर क्रीम तैयार की जा रही है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि तुषार शर्मा के प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध क्रीम मिली। मौके पर ही क्रीम को गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया गया। जांच में क्रीम में रिफाइंड सोयाबीन तेल, वनस्पति घी और दही की मिलावट की आशंका जताई गई है।
टीम ने मौके से 24 टिन वनस्पति घी और 13 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तैयार क्रीम, रिफाइंड तेल, वनस्पति घी और दही के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया पर गड्ढा खोदकर क्रीम नष्ट कराने को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ। कुछ लोगों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए, हालांकि विभाग का कहना है कि मौके पर पहले से मौजूद गड्ढे में ही सामग्री डलवाकर मिट्टी डलवाई गई।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin