ब्रजघाट। गोदभराई कार्यक्रम से लौट रही निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से पर्स झपट लिया। घटना ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास हाईवे पर हुई। पीड़ित पक्ष ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मीरा रेती निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को पड़ोसी बिरजू निषाद की बेटी की गोदभराई का कार्यक्रम गंगानगरी स्थित अमृत परिसर धर्मशाला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उनकी तीनों बेटियां भी शामिल होने गई थीं।
समारोह के बाद उनकी बेटी बबीता निषाद परिवार के अन्य लोगों के साथ ऑटो से गढ़ लौट रही थीं। आरोप है कि जैसे ही ऑटो ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बबीता के हाथ में मौजूद पर्स झपट लिया और फरार हो गए।
घटना के दौरान झटके से बबीता सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गईं। वारदात के बाद ऑटो में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध युवकों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin