Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भीषण गर्मी में बढ़े आंखों के मरीज, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में एलर्जी, जलन और ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से आंखों की नमी कम हो जाती है। इससे आंखों में सूखापन, लालिमा, खुजली और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार कई मरीजों में आंखों की परेशानी के साथ सिरदर्द, चक्कर, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लगातार मोबाइल और अन्य स्क्रीन देखने वाले लोगों में आंखों की समस्या अधिक गंभीर हो रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप का चश्मा पहनने की सलाह दी है। साथ ही आंखों में जलन या लगातार खुजली होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।