पिलखुवा। नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पिलर संख्या-63 के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रजनी विहार निवासी 40 वर्षीय सुबोध पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
जानकारी के अनुसार सुबोध लंबे समय से शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसका पारिवारिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो चुका था। बताया गया कि उसकी पत्नी अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ अलग किराये के मकान में रह रही थी, जबकि सुबोध अधिकतर समय घर से बाहर ही बिताता था।
सोमवार सुबह हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जांच में मामला अत्यधिक शराब सेवन से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin