HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बुधवार रात 12 बजे से यातायात बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि 20 जून तक पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।यह फ्लाईओवर मेरठ, मोदीनगर, भोजपुर और लाइनपार क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पुल की जर्जर स्थिति और क्षतिग्रस्त ज्वाइंट्स को देखते हुए विभाग ने इसकी मरम्मत कराने का फैसला लिया है।
फ्लाईओवर बंद रहने के दौरान मेरठ और हापुड़ के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों को मवाना-किठौर मार्ग होते हुए एनएच-09 के ततारपुर चौराहे का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, मोदीनगर और हापुड़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को भोजपुर-पिलखुवा मार्ग से होकर गुजरना पड़ेगा।
वैकल्पिक मार्गों के उपयोग से यात्रियों को सामान्य दूरी की तुलना में कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ सकता है। इससे यात्रा समय के साथ-साथ ईंधन खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin