हापुड़।
हाईवे-9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी से हुई करीब 17 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबूगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने लूटी गई रकम में से करीब 16.50 लाख रुपये, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान व्यापारी का चालक लक्ष्य रावत निवासी गांधीनगर, दिल्ली संदिग्ध पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और घटना को अंजाम दिलाया।
पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर देर रात अल्लीपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कांति नगर, शाहदरा निवासी रिजवान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी निहाल निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि चालक लक्ष्य रावत लगातार रिजवान और निहाल के संपर्क में था। वह पिछले 15 वर्षों से व्यापारी की कार चला रहा था और उसे व्यापारी के लेन-देन व नकदी के बारे में पूरी जानकारी रहती थी।
पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले लक्ष्य ने दिल्ली के एक होटल में रिजवान और निहाल से मुलाकात की थी। उसने दोनों को बताया था कि अगले दिन वह व्यापारी के साथ भुगतान लेने जाएगा। घटना वाले दिन भी वह आरोपियों को व्यापारी की गतिविधियों और लोकेशन की पल-पल की जानकारी देता रहा, जिसके आधार पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin