गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी स्थित एनएच-9 किनारे ईदगाह के पास संचालित कैंटीनों पर ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव अठसैनी निवासी याकूब ने बताया कि 31 मई की दोपहर वह अपने परिजनों द्वारा संचालित कैंटीन पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पास में कैंटीन चलाने वाले जलीश ने ग्राहकों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार जलीश का आरोप था कि उसके ग्राहक दूसरी कैंटीन पर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जलीश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जलीश, इमरान, रिजवान और हिरान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें अबरार, संजीदा, फैसल, रहीस, मोईन और हमजा घायल हो गए। हमले में अबरार और उनकी पत्नी संजीदा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपी जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin