Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बारिश से मिली राहत, लेकिन जल्द लौट सकती है गर्मी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण जिलेवासियों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली।

पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हुई वर्षा के कारण गर्मी का असर कम महसूस किया गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी और हवाओं में ठंडक घुल गई। रविवार को धूप निकलने के बावजूद मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहा और बादल आते-जाते रहे।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और संभावित बारिश को लेकर सतर्कता जारी की थी, हालांकि दिनभर में वर्षा नहीं हुई। इस दौरान हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ तापमान में फिर वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मंगलवार से गर्म हवाओं का असर बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को दोबारा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम में राहत बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए।