Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

साइबर ठगों के जाल में फंसे युवक के 50 हजार रुपये वापस, बाबूगढ़ पुलिस की तत्परता से मिली राहत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच बाबूगढ़ थाना पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक के 50 हजार 754 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। 

जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी सौरभ कुमार के मोबाइल पर 24 फरवरी 2026 को एक अनजान लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 65 हजार 745 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बाबूगढ़ थाना पुलिस और साइबर क्राइम टीम से की।


बाबूगढ़ साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग विवरणों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 50 हजार 754 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।


पीड़ित सौरभ कुमार और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से उनकी बड़ी आर्थिक क्षति बच गई। 


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।