हापुड़।
जिले में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के सामने राजेंद्रर नगर कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे वहां रहने वाले नागरिकों और नौकरीपेशा वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कल रात हुई बारिश के दौरान चारो तरफ जलभराव की स्थिती बनी हुई है। बारिश का पानी कई घंटों तक जमा रहने के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति और खराब हो गई है। बारिश के दौरान पास ही का नाला टूटने से गंदा पानी सड़कों पर फैलने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी देर की बारिश के बाद ही घरों केआस पास ही तालाब जैसा नजर आने लगता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जलभराव के कारण बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आमजन को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक फिसलन और गड्ढों के कारण हादसों के डर के बीच निकलने को मजबूर हैं।
नगरवासियों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है। बारिश से मिली गर्मी से राहत के बीच जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।


.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)


Social Plugin