हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में तीन दिन पूर्व गांधी कालोनी स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में फैले तनाव को लेकर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में अपराध और मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस टूटे फाटक जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर पुत्र सलीम निवासी अलवी नगर, पिलखुवा बताया। वह मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल कालोनी का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तीन दिन पहले गांधी कालोनी स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित की थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि समीर शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पिलखुवा थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में भी उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin